आगरा। बिना नक्शा पास कराए और निर्माण रोकने के नोटिस की अनदेखी कर पीपल मंडी और सदर भट्ठी में चल रहे दो अवैध निर्माण बुधवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने सील किए हैं।
छत्ता वार्ड स्थित पीपल मंडी में सोमराज ने पुराने मकान के ऊपर चार मंजिल अवैध निर्माण खड़ा कर लिया। एडीए ने निर्माण पर रोक लगाई, लेकिन चोरी छिपे चार मंजिल बिल्डिंग खड़ी हो गई। एडीए ने बुधवार को बिल्डिंग को सील कर दिया है। उधर, सदर भट्ठी में अशोक शिवहरे और किशन चंद ने पूर्व निर्मित भवन पर दो मंजिल अवैध निर्माण कर लिया। अवैध निर्माण को सील करते हुए एडीए ने यहां भी कार्रवाई की हिदायत दी है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि पुराने शहर में अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।