फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी ध्वस्त: चौहटना में चला एडीए का बुलडोजर, उखाड़ फेंकी सड़क और लगाए गए खंभे

Tue, 21 Nov 2023 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एडीए ने चौहटना में बुलडोजर से अवैध कॉलोनी ध्वस्त की। यहां सड़क बनाने के बाद खंभे लगा दिए गए थे। 3000 वर्ग मीटर में प्लॉटिंग की जा रही थी। 
 
विज्ञापन
बुलडोजर से उखाड़ी गई सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के चौहटना में सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने 3000 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। यहां सड़क बनाने के बाद खंभे लगवाकर प्लॉटिंग की जा रही थी।
विज्ञापन


लोहामंडी वार्ड स्थित मौजा चौहटना में राजुल आदि ने अवैध कॉलोनी बनाई थी। इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण किया। बिजली के खंभे लगाए और प्लॉट की बुकिंग शुरू की। गत 31 मार्च को एडीए के अभियंता ने निरीक्षण किया तो कॉलोनी में अवैध निर्माण होता मिला। रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा। निर्माण नहीं रोका। सुनवाई के लिए नोटिस दिया तो राजुल आदि उपस्थित नहीं हुए। सोमवार को प्रवर्तन दल बुलडोजर के साथ पहुंचा। विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में सड़क, बुकिंग ऑफिस व अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए।

ये भी पढ़ें -  यूपी: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की पुत्रवधू का बैग चोरी, दावत-ए-वलीमा में हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि ध्वस्तीकरण के बाद यदि दोबारा अवैध निर्माण होता मिला तो कॉलोनाइजर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एडीए पिछले छह महीने में 40 से अधिक अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर चुका है। ध्वस्त की गई कॉलोनियों का क्षेत्रफल 100 बीघा से अधिक है।

ये भी पढ़ें -  लालच में गवां दिए 1.5 लाख रुपये: दो भाइयों को दिखाया गया घर बैठे पैसे कमाने का सपना, सच पता चला तो उड़े होश

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें