फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उटंगन पर ध्वस्त हुआ अवैध पुल, अब नदी से निकाला जा रहा मलबा

Mon, 15 Jul 2024 12:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उटंगन नदी पर रिसॉर्ट के लिए बने अवैध पुल को तोड़ने में प्रशासन को 6 दिन लग गए। इस पुल का मलबा जो नदी में गिर गया, उसे अब साफ कराया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
उटंगन नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट में उटंगन नदी पर बना अवैध पुल रविवार को पूरी तरह ध्वस्त हो गया। अब नदी से पुल का मलबा साफ किया जा रहा है। प्रशासन को इस पुल को ध्वस्त करने में 6 दिन लगे। इसके लिए बुुलडोजर व पोकलेन मशीनों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अरनोटा के पास उटंगन के बीहड़ में एक रिसॉर्ट मालिक ने नदी पर बिना अनुमति पक्का पुल बना लिया था। ग्रामीणों की आवाजाही भी पुल से बंद कर दी गई। सार्वजनिक रास्ते में दीवार खड़ी की गई। अफसर आंखें मूंदे रहे।

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एनजीटी ने स्वत: संज्ञान लिया। डीएम को पुल ध्वस्त कराने के आदेश दिए। मंगलवार से पुल को तोड़ने का काम चल रहा था। रविवार को काम पूरा हुआ। 55 मीटर इस लंबे कांक्रीट के पुल को तोड़ने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि नदी पर पुल बनाना और जलधारा रोकना गैरकानूनी है। एसडीएम बाह सृष्टि सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण हो गया। जलधारा प्रवाहित न हो इसके लिए नदी से मलबा साफ किया जा रहा है। रिसॉर्ट स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें