फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: उटंगन नदी पर बना अवैध पुल पांच दिन में भी पूरा ध्वस्त नहीं, एनजीटी ने दिए थे ध्वस्तीकरण के आदेश

Sat, 13 Jul 2024 11:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में उटंगन नदी पर बना अवैध पुल पांच दिन में भी पूरा ध्वस्त नहीं हो सका है। एनजीटी ने इसके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
उटंगन नदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी पर अरनेटा में रिसॉर्ट मालिक ने ऐसा पुल बनवाया कि जिसे तोड़ने में बुलडोजर व पोकलेन मशीनें भी गर्म हो जा रहीं। उन्हें रोकना पड़ जा रहा है। इससे पांच दिन बाद भी पुल पूरा ध्वस्त नहीं हो सका है। शनिवार को भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली, फिर भी पुल का 4 मीटर हिस्सा शेष है। प्रशासन का दावा है कि रविवार तक पूरा पुल ध्वस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


रिसॉर्ट के लिए उटंगन नदी पर पुल बनाने से जलधारा प्रभावित हो गई थी। इस अवैध पुल को ध्वस्त करने का काम एनजीटी के निर्देश पर शनिवार को भी चला। अमर उजाला ने नदी पर अवैध पुल बनने की खबर प्रकाशित की। इसका एनजीटी ने स्वत: संज्ञान लिया। 

जिलाधिकारी को पुल ध्वस्त कराने के निर्देश दिए गए। बीते मंगलवार को फतेहाबाद व बाह के एसडीएम के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। तीन जेसीबी व एक पोकलेन मशीन से पुल को तोड़ने का काम हो रहा है। शनिवार को भी सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ध्वस्तीकरण कार्रवाई चली। इसके बाद भी पूरा ध्वस्त नहीं हो सका।
विज्ञापन


बाह के नायब तहसीलदार बांके बिहारी ने बताया कि पुल का कुछ हिस्सा अभी टूटने के लिए शेष है। रविवार को भी पुल तोड़ने का कार्य होगा। जरूरत पड़ने पर बड़ी मशीनों को मंगाया जाएगा। नदी से पूरी तरह अवरोध हटाया जाएगा। इस दौरान एसडीओ सिंचाई विभाग पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे।

55 मीटर लंबा है पुल

इस पुल की लंबाई करीब 55 मीटर है। पांच दिन में 51 मीटर तोड़ा जा चुका है, करीब 4 मीटर शेष है। नायब तहसीलदार ने बताया कि रविवार तक पूरा पुल ध्वस्त हो जाएगा। उसके बाद किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचने लगेगा। मलबा हटाने के लिए भी मशीनों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें