फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी पड़ सकती है जीवन पर भारी: आबिद हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के कचहरी रोड स्थित कीर्ति कैंपस पर सोमवार को यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में यातायात प्रभारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों को यातायात के नियमों से संबंधित जानकारी प्रदान की। यातायात प्रभारी आबिद हुसैन ने कहा कि यातायात के नियमों की अनदेखी आपके जीवन पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

यातायात जागरूकता शिविर में यातायात प्रभारी आबिद हुसैन ने विद्यार्थियों से कहा कि यातायात के नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटनाओं में अधिकतर मौतें सिर में चोट लगने से हो रही हैं।
अनमोल शाक्य ने कहा कि यातायात के नियमों की सर्वाधिक अनदेखी युवा वर्ग कर रहा है। युवा हेलमेट होने के बाद भी उसे सिर पर लगाकर नहीं चलते हैं बाइक पर ही बांध लेंगे। इस प्रकार की लापरवाही उनके जीवन के लिए खतरा बन जाती है। इस अवसर पर कीर्ति कुमार शाक्य, अनुराग राजपूत, शैलेंद्र कुमार, आकाश पाल आदि लोगों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें