आगरा। लोहामंडी क्षेत्र में बेटी की शादी अपने साथ करने का दबाव बनाते हुए एक युवक ने घर में घुसकर पिता को बम से उड़ाने की धमकी दी। आरोप है कि युवक अपने भाई के साथ आधी रात को बुलेट मोटरसाइकिल लेकर घर में घुस आया और परिवार के लोगों को गालियां देते हुए धमकाने लगा। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
लोहामंडी क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि ने 19 सितंबर की रात करीब 12 बजे असलम निवासी आलमगंज सय्यद पाड़ा अपने भाई आरिफ के साथ उनके घर में घुस आया। आरोप है कि असलम ने उनकी बेटी और परिवार को गालियां दीं। साथ ही कहा कि बेटी की शादी उसी के साथ करनी होगी। कहीं और रिश्ता किया तो बम फेंककर पूरे घर को उड़ा देगा।
पीड़ित ने बताया कि असलम की मां पप्पन भी परिवार को धमका रही है। उसने कहा है कि बेटी की शादी उसके बेटे से नहीं की तो अपने बेटों से उसकी हत्या करवा देगी। पीड़ित के पास धमकियों की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। परिवार आरोपियों की धमकियों से भयभीत है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को थाना लोहामंडी में पीड़ित ने शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।