फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 70 साल से अधिक उम्र है तो अस्पताल पहुंचकर बनवाएं आयुष्मान कार्ड

Mon, 25 Nov 2024 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
70 साल से अधिक उम्र है तो अस्पताल पहुंचकर बनवाएं आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

- चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही सीएमओ ने दिए विभाग को आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बुजुर्गों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए शासन द्वारा 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत संबंधितों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ सौ शैया और जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत शासन ने 70 और इससे अधिक उम्र के लोगों को योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है। जिले के 70 या इससे अधिक साल के बुजुर्गों के कार्ड बनवाए जाने के आदेश दिए गए हैं। जिले में अभी तक करहल विधानसभा उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता के चलते कार्ड नहीं बन पा रहे थे। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने जिले के लोगों को बताया कि आचार संहिता समाप्त हो गई है और अब 70 साल या इससे अधिक उम्र के लोग अपने आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि महाराजा तेजसिंह जिला अस्पताल के कक्ष संख्या तीन और सौ शैय्या महिला चिकित्सालय में कक्ष संख्या 18 में पहुंचकर अपने कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना आधार कार्ड लाना होगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें