आगरा में बादल छाए हुए हैं, मौसम वैज्ञानिक ने बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना बताई है।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में मौसम का मिजाज बुधवार को सुबह से ही तल्ख रहा। दिन भर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हुए। पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे थे। सड़क पर धूल भरी हवा चली। शाम करीब पांच बजे से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। रात करीब साढ़े 9 बजे 65 किमी की रफ्तार से आंधी आई और बारिश हुई। कुछ जगहों पर होर्डिंग्स फटने, गिरने, पेड़ गिरने व तार टूटने की घटनाएं हुईं।
दिन खासा गर्म रहा तो रात में मिली राहत
मौसम विज्ञानियों ने बृहस्पतिवार को भी आंधी-बारिश और ओले पड़ने की संभावना जताई है। मई के तीसरे हफ्ते में मौसम का मिजाज कई बार बदला। सप्ताह का पहला और दूसरा दिन खासा गर्म रहा तो बुधवार को मौसम के मिजाज ने पलटी खाई। सुबह कड़क धूप निकली।