फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकतालिका में अंक नहीं चढ़े, तो किसी को नहीं मिली डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विवि की विशेष हेल्प डेस्क पर छात्र-छात्राएं अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इनमें से किसी की अंकतालिका में विषय के अंक नहीं चढ़े थे तो किसी को डिग्री नहीं मिली थी। पहले दिन 115 प्रार्थनापत्र आए। इनके प्रार्थनापत्र लेकर रजिस्टर में परेशानी और नाम, पता, फोन नंबर दर्ज कर तीन से पांच दिन बाद संपर्क करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क के प्रभारी डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि डॉॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान पर विशेष हेल्प डेस्क लगाई है। 18 अक्तूबर तक लगातार हेल्प डेस्क लगेगी, जिसमें प्रार्थनापत्र जमा किए जा रहे हैं। पहले दिन 115 प्रार्थनापत्र आए हैं, जिसमें से अंकतालिका में गड़बड़ी, नामों की स्पेलिंग गलत होना, डिग्री, अंकतालिका न मिलने, मार्क अवेटिंग समेत तमाम अन्य परेशानियां वाले छात्र रहे। यह छात्र आगरा समेत अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस समेत आसपास के जिलों के रहे। इन सभी के नाम, पते और फोन नंबर दर्ज कर लिए हैं। संबंधित विभाग में यह शिकायतें भेज दी हैं, इनको तीन से पांच दिन में ठीक कराने के लिए कहा है, जिनको हेल्प डेस्क पर ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें