फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला पंचायत सदस्य की दो दिन में नहीं हुई गिरफ्तारी तो होगा आंदोलन

Thu, 06 Jun 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। टैक्सेशन के वकील कन्हैया कुलश्रेष्ठ पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य की दो दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर जिले भर के वकील एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभागार में जिले भर के वकीलों ने बैठक करने के बाद पुलिस कार्यालय पर नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के लिए एसपी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में सौरभ यादव ने कहा कि मोहल्ला छपट्टी के रहने वाले कन्हैया कुलश्रेष्ठ पर कार्यालय से घर जाते समय मोहल्ला वंशीगोहरा में किया गया जानलेवा हमला वकील समाज पर हमला है। प्रमुख आरोपी को पुलिस भाजपा के दबाव में गिरफ्तार नहीं कर रही है। संतोष यादव राजू ने कहा कि अगर 48 घंटे में जिला पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिले भर के वकील आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की ही होगी।

सर्वेंद्र यादव ने कहा कि वकीलों के दबाव के बाद पुलिस ने भाजपा नेता/जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह निवासी वंशीगोहरा सहित नमित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन राजनैतिक दबाव में उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। टैक्सेशन बार एसेसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पीडि़त वकील तथा उसके परिजन पर आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता नहीं करने पर सबक सिखाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक के बाद कलेक्ट्रेट और दीवानी के वकीलों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन दिया है। राजनैतिक दबाव में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। दिनेश यादव, देवेंद्र सिंह यादव, संजय त्रिवेदी, सौरभ पांडेय, जीतू राजपूत, विनीत निगम, सुनील यादव, अशोक कुमार गुप्ता, उमेशचंद्र जैन रहे।

-

सपा नेता ने भी दी तहरीर

मैनपुरी। मोहल्ला छपट्टी निवासी सपा के सेक्टर प्रभारी सचिन पिपिल ने भी एसपी को तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि जिला पंचायत सदस्य के उकसाने पर मोहल्ले का एक युवक उनको धमकियां दे रहा है। लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी का साथ देने पर सबक सिखाने की धमकी दे रहा है। उसकी दुकान पर आकर कई लोगों के सामने केंद्र की सरकार बनने के बाद परिणाम भुगतने की धमकी दी है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें