प्रभारी मंत्री ने शीतला मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
- पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राजस्व राज्य मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान ने शुक्रवार को शीतला मंदिर में पहुंचकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। दीवार लेखन अभियान के तहत मंदिर परिसर में दीवार पर कमल का फूल बनाकर अबकी बार फिर मोदी सरकार का दीवार लेखन किया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को जो भी निर्देश मिले हैं। उन निर्देशों का पालन करके आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटें।
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने ट्रांजिस्ट हाल में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एक नहीं कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के पात्रों को बिना भेदभाव के मिल रहा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। इनमें मैनपुरी लोकसभा सीट भी शामिल होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संवाद करें।
प्रभारी मंत्री ने जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के साथ स्वच्छता अभियान और दीवार लेखन अभियान की समीक्षा की। पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक चौहान, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिह राठौर, आलोक गुप्ता, सीमा चौहान, विशाल वाल्मीकि, प्रदीप तिवारी, भूपेंद्र यादव, नारम सिंह, वीरेंद्र शाक्य, सुरेंद्र यादव, अनूप मिश्रा, धीरु राठौर, दीपक चौहान, संजय चौहान, शेरसिंह भदौरिया, सौरभ दुबे, कविता राठौर, साधना गुप्ता, कमलेश राठौर मौजूद रहे।