फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समझौता नहीं होने पर अगली तारीख दी

Fri, 19 Jan 2024 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
समझौता नहीं होने पर अगली तारीख दी
विज्ञापन

मैनपुरी। दीवानी स्थित सुलह एवं समझौता केंद्र में शुक्रवार को दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। दोनों पक्ष सुनने के बाद समझौता नहीं होने पर समझौता कराने के लिए अगली तारीख दी गई।
विज्ञापन


दीवानी स्थित सुलह एवं समझौता केंद्र में शुक्रवार को मीडिएटर चंद्रभान सिंह यादव ने दंपती के विवादों की सुनवाई की। सुनवाई के लिए पहले से सूचीबद्ध 12 फाइलों में सुनवाई की गई। केंद्र के नोटिस के बाद हाजिर हुए दूसरे पक्ष सहित पीडि़ता का पक्ष सुना गया। मीडिएटर ने दोनों पक्षों को सुनकर उनके बीच समझौता कराने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो पाने पर उनके बीच समझौता कराने के लिए अगली तारीख तय कर दी गई। मीडिएटर चंद्रभान सिंह यादव ने बताया कि दंपती के विवाद में समझौता कराने को अधिकतम तीन महीने तक प्रयास किया जाता है। सुलह एवं समझौता केंद्र में दंपती के बीच समझौता नहीं होने पर फाइल को संबंधित न्यायालय में भेजा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें