फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईटीः प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा अब 21 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। छात्रों की मांग पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के सेमेस्टर परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं पांच मार्च से कराई जानी थी। इसे टालकर होली के बाद 21 मार्च से कराने का निर्णय लिया गया है। पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए कक्षाएं शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं चाह रहे हैं कि उनकी परीक्षाएं जल्द करा ली जाएं। इनकी परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू करा दी जाएंगी। इनकी परीक्षाएं पहले 21 फरवरी से प्रस्तावित थीं। तृतीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू करा दी जाएंगी। 16 से होली की छुट्टियां हो जाएंगी, बाकी के प्रश्नों की परीक्षाएं उसके बाद कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की शिकायत थी कि पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है या फिर जिनको ऑनलाइन पढ़ाई कम समझ में आई, उनके लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुक्रवार से ही शुरू करा दी गईं।
इंजीनियरिंग संस्थान के विभिन्न ब्रांच और वर्षों के छात्र-छात्राओं से निदेशक प्रो. वीके सारस्वत और डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने शुक्रवार को दोबारा बात की। इनके सामने छात्रों ने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकतर छात्रों की शिकायत थी कि परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद शिक्षकों ने पढ़ाई की रफ्तार बढ़ा दी। पाठ्यक्रमों को तेजी से पढ़ाया गया। ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा था, इससे समझ में कम आया। ऐसे छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं लगवाने के लिए कहा गया। जिनके कोर्स अधूरे रह गए हैं, उनकी नियमित कक्षाएं लगेंगी। कोर्स पूरा कराने के बाद ही परीक्षा कराने के लिए कहा गया। कुछ छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग फिर उठाई, इसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें