फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोस्त के साथ मर्जी से गई थी, अब उसी के साथ रहूंगी...

Sun, 25 Jan 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरहन(आगरा)। घर से काॅलेज जाने की कहकर गई युवती तीन दिन बाद शनिवार को थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ अपनी मर्जी से गई थी। अब उसी के साथ रहेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 21 जनवरी को काॅलेज जाने की कहकर गांव के युवक के साथ चली गई थी। शाम तक घर नहीं आने पर परिजन ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। युवती के पिता ने युवक पर पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए 21 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि युवती शनिवार को थाने पर आई। युवती ने पुलिस को अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट और आधार दिखाते हुए बताया कि वह बालिग है। युवक के साथ अपनी मर्जी से गई थी। उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें