आगरा। शांति निकेतन क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को फर्स्ट शांति निकेतन अंडर-15 विंटर कप के लिए रोमांचक मुकाबला हुआ। स्प्रिंगडल क्रिकेट अकादमी ने 87 रनों से मैच जीत लिया। पांच विकेट झटक लेने पर कार्तिकेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
स्प्रिंगडल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवरों में 211 रन बनाए, कुणाल दीक्षित ने शानदार शतक बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधावल्लभ क्रिकेट अकादमी 124 रन पर ऑल आउट हो गई। अनमोल ने 36 रन बनाए। आयोजक अंजुल खंडेलवाल प्रांजल और शाहरुख भी मौजूद रहे।