फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताज के पास दाग...यहां से गुजरते हैं पर्यटक, सेल्फी पॉइंट बनाया था; अब की है ये तस्वीर

Wed, 15 Oct 2025 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के पास स्थित तांगा स्टैंड पर बने डलावघर को हटाकर सेल्फी प्वाइंट बना दिया गया, लेकिन अब फिर से  यहां पर कूड़े का ढेर  लग गया है। 
विज्ञापन
ताजगंज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के निकट तांगा स्टैंड पर बने डलावघर को हटाकर नगर निगम ने आई लव ताजगंज सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया था। चंद दिनों के बाद ही फिर से लोगों ने यहां डलावघर बना दिया।
विज्ञापन


ताजमहल के पास की 500 मीटर बाजार समिति और नगर निगम ने ताजगंज तांगा स्टैंड की छवि सुधारने और पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से आई लव ताजगंज सेल्फी प्वाइंट तैयार कराया था। इसके सुंदरीकरण पर लगभग 8 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके लिए 500 मीटर बाजार समिति ने भी सहयोग का दावा किया था।

कुछ समय तक यह स्थान लोगों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। अब इस सेल्फी प्वाइंट को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। हालांकि उस समय सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को पकड़ कर उनसे करीब 30 हजार का जुर्माना वसूला था। बाद में 500 मीटर बाजार समिति ओर नगर निगम ने इसका पुनर्निर्माण भी कराया। इसके बाद अब फिर से डलावघर बना दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें