फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिवाली से पहले सफाई कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, स्वच्छता निरीक्षक के बिगड़े बोल से फैला आक्रोश

Wed, 15 Oct 2025 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के भगवान टॉकिज चौराहे पर काम कर हरे ऑउटसोर्स सफाई मित्रों के साथ बदसलूकी के मामले में आक्रोश बढ़ गया है। सफाई कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में त्योहारी सीजन में सफाई व्यवस्था के फेल होने के बीच मंगलवार को सफाई कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दे दी है। दरअसल, मंगलवार को भगवान टॉकीज के पास दो सफाई मित्रों और स्वच्छता निरीक्षक के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे भगवान टाॅकिज चौराहे पर काम कर रहे आउटसोर्स सफाई मित्र आनंद और आदित्य सफाई कार्य कर रहे थे। काम करने के बाद वह जैसे ही बैठे, स्वच्छता निरीक्षक जागेंद्र प्रताप सिंह पहुंच गए और नाराजगी जताने लगे। दोनों ने अपना पक्ष रखने का प्रयास किया तो डपट दिया।

साथ ही गाली-गलौज भी किया। विनोद ने कहा कि प्रकरण के बारे में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को अवगत करा दिया गया है। साथ ही निरीक्षक को हटाने की मांग की है। अगर कार्रवाई नहीं होगी तो बृहस्पतिवार से सफाई कर्मी सफाई का काम बंद कर देंगे। अपर नगर आयुक्त से मुलाकात करने वालों में सुंदर बाबू चंचल, लखन चौहान के साथ दर्जनों कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें