फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा ...

विज्ञापन
कासगंज में श्री खाटू श्याम भजन संध्या में सजा खाटू श्याम का दरबार एवं पूजन करते भक्त। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा। श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन रामलील स्टेज के समीप किया गया। देर रात तक भजनों और भक्ति गीतों पर भक्तजन झूमते रहे। भजन संध्या का शुभारंभ कंचन गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता एवं व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शम्मीकपूर ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खाटू श्याम की पूजा अर्चना कर किया। वहीं श्री खाटू श्याम का दरबार आकर्षण बना रहा।
विज्ञापन

भजन संध्या में पीयूष सांवरिया भजन गायक कलाकार ने भजन हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा भजन से किया। इसके अतिरिक्त कलाकार आदित्य गुप्ता व गोपाल गुप्ता के अतिरिक्त अन्य कलाकारों ने भी भजनों की शानदार प्रस्तुति दी है। श्री श्याम बाबा खाटू के अलौकिक शृंगार, अखंड ज्योति भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। देर रात तक भक्ति संगीत की धूम रही और भजनों पर भक्त झूमते रहे। अंत में महाआरती व प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता चौधरी, सुधीर बाबू गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता, ऋषि बजाज, ओपी शर्मा, महेश भारती, प्रवेश गुप्ता, अजीत चौहान, सौरभ गुप्ता, लवीश गुप्ता, पवन गुप्ता अन्य बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें