फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने किया प्रदर्शन, बांधी काली पट्टियां

विज्ञापन
कासगंज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सपाइयों ने शुक्रवार को भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ दर्ज हुए झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की। मुलायम सिंह यूथ ग्रेड के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है। जो झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं उन्हें सरकार तत्काल वापस ले। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जिन विकास कार्यों का दावा किया जा रहा है वह विकास कार्य समाजवादी पार्टी की सरकार के समय के हैं। जिन कार्यों के पूर्व मुख्यमंत्री ने शिलान्यास और उद्घाटन हुए थे।
उनके दुबारा से उद्घाटन और शिलान्यास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चार साल में कोई विकास नहीं करा पाई है। धरना प्रदर्शन के दौरान विकास पंडित, प्रवीन यादव, अनुज कुमार सविता, पीयूष शर्मा, संजय पाल, राहुल यादव, प्रहलाद सिंह, राहुल पंडित, रंजीत कुमार, अभिषेक प्रधान, विजय यादव, राजीव, गगन सक्सेना, अंशुल यादव, पंकज, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें