फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health News: ब्लड प्रेशर असंतुलन से छिन रही आंखों की रोशनी, फेफड़ों को भी नुकसान; इन लोगों को खतरा अधिक

Sun, 21 Sep 2025 10:29 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ब्लड प्रेशर असंतुलन के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके पीछे कई वजह हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इसके चलते न सिर्फ ब्रेन स्टोक, बल्कि आंखों और फेफड़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लड प्रेशर का असंतुलन गंभीर स्वास्थ्य समस्या का रूप ले चुका है। यह न सिर्फ ब्रेन स्ट्रोक बल्कि किडनी, रेटिना, हृदय और फेफड़े तक को प्रभावित कर रहा है। विशेषज्ञों ने इसे घातक रोगों की जननी बताया।
विज्ञापन


रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ हाइपरटेंशन इन इंडिया (आरएसएसएचआई) की तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन शनिवार को आधुनिक उपचार और दवाइयों की जानकारी दी गई। 

 

मुंबई के डॉ. आनंद राम ने कहा कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को सही तरीके से इलाज न मिलना चुनौती है। प्रो. डॉ. प्रभात अग्रवाल ने कहा कि डायबिटीज के मरीजों में हाइपरटेंशन और भी खतरनाक हो जाता है। डॉ. वरुण शर्मा ने ईसीजी हाइपरटेंशन, डॉ. सुशांत धवन ने नॉन-कार्डियक सर्जरी और डॉ. रिधिमा रावत ने हाइपरटेंशन रेटिनोग्राफी के बारे में बताया। 

ये भी पढ़ें-UP: बिजनेस में घाटा...पत्नी भी छोड़ गई, अब इस हाल में मिली व्यापारी की लाश; कमरे से बदबू आने पर बुलाई पुलिस

 
विज्ञापन

डॉ. मुदित खुराना, डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. चंदन सिंह और डॉ. सर्वेश अग्रवाल ने नई थैरेपी और इलाज की दिशा में व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. सुनील बंसल, डॉ. शरद पालीवाल, डॉ. राहुल निझारा, डॉ. करण रावत, डॉ. विनीत गर्ग आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें-UP: 'पुलिस सुनती नहीं...', डिप्टी सीएम के सामने छलका भाजपाइयों का दर्द, कमिश्नरेट सिस्टम के लिए कही ये बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें