फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बेटा: वृद्ध पिता की हत्या करने से पहले पत्नी को लगाना चाहता था ठिकाने, एक फैसले ने बचा ली जान

Tue, 11 Jul 2023 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

वृद्ध पिता की हत्या  करने वाले बेटे के सिर कर खून सवार था। लोगों ने बताया कि संगत ने उसे पूरी तरह बिगाड़ दिया था। पिता से जब झगड़ा हुआ तो पत्नी ने उसका विरोध किया। इस बात पर वो इस कदर गुस्सा हुआ कि पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
वृद्ध पिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि एक फैसले ने उसकी जान बचा ली। पिता की हत्या करने से पहले पति ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। पति का गुस्सा देख उसने मायके वालों को बुला लिया। वो मायके वालों के साथ चली गई, जिसके बाद दीपक ने ससुर की बिजली की केबल से गला कसकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

 

पीड़िता ने बताया कि गांव के ही कुछ गलत लोगों की संगत में पड़ जाने के बाद दीपक पूरी तरह से बेलगाम हो गया था। उसने रविवार की सुबह अपनी पत्नी रजनी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने पर डरी सहमी रजनी ने इसकी सूचना अपने मायका पक्ष को दी। जानकारी मिलने पर मायका पक्ष के लोग मडुआ आकर उसे अपने साथ ले गए। वहीं ससुर की हत्या की सूचना मिलने के बाद डरी सहमी रजनी घर नहीं जाकर पहले थाने पहुंची। बाद में पुलिस के साथ ही अपने घर पहुंची।

ये भी पढ़ें -  कातिल बेटा: बिजली की केबल से घोंटा वृद्ध पिता का गला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ; दी दुश्मनों से बदतर मौत
 

पत्नी के साथ करता था मारपीट 

शराब का शौकीन दीपक आए दिन अपनी पत्नी रजनी के साथ पिटाई करता था। विरोध करने पर अपने पिता दीनदयाल के साथ भी अभद्रता करने में नहीं चूकता था। बताया गया है कि दीपक कई दिन से अपने ऊपर दो लाख रुपये कर्ज होने की बात कह कर अपने पिता पर पैसे देने का दबाव बना रहा था। घटना वाले दिन भी दिन में करीब 11 बजे पिता-पुत्र में जमकर विवाद हुआ। पत्नी रजनी ने विरोध किया तो दीपक ने उसे भी जान से मारने की धमकी दे डाली। पति की आंखों में खून देख रजनी ने इसकी सूचना अपने मायका पक्ष को दी। मायका पक्ष के लोग तुरंत मडुआ पहुंचे और रजनी को अपने साथ लेकर गए।

ये भी पढ़ें - खौफनाक: बकरी को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया चरवाहा, मंजर देख कांप गए लोग
 
विज्ञापन

पहले पुलिस थाने पहुंची पत्नी 

वहीं देर रात ससुर की हत्या होने की बात सुन रजनी सन्न रह गई। डरी सहमी रजनी अपने घर जाने की जगह पहले सीधे थाना बसई मुहम्मदपुर पहुंची। वहां से पुलिस टीम को साथ लेकर वह घर पहुंची। रजनी ने ही पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। रजनी ने दीपक और उसके साथियों कान्हा और राधेश्याम सहित एक अन्य की कारतूत पुलिस को बताईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें