फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी की पहली रात...पत्नी बोली- बर्बाद हो गई जिंदगी, फिर ससुर ने दिया घिनौना ऑफर, विरोध करने पर बना हैवान

Mon, 06 Oct 2025 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता ने पति पर नंपुसक होने का आरोप लगाया है। साथी ही आरोप है कि ससुर उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर रखा। 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के शहर के एक मोहल्ला की युवती शादी के बाद ससुराल गई। कुछ दिन बाद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसे पता चला कि पति शारीरिक रूप से अक्षम है। इस बारे में सास-ससुर को बताया, तो ससुर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

पीड़िता की मां ने बताया कि पुत्री की शादी एक मार्च 2025 जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के युवक के साथ की है। पुत्री जब ससुराल गई तो वहां पति उससे दूर -दूर रहता था।

पति से दूरी बनाए रखने पर पूछा, तो बीमार होने का बहाना बना दिया। उसे कुछ दिन बाद पता चला कि पति शारीरिक रूप से अक्षम है। इस संबंध में सास-ससुर से भी बात की।
विज्ञापन

ससुर ने कहा कि परेशान क्यों होती हो, उनके साथ संबंध बनाकर रहो। इसके बाद ससुरालीजन 25 लाख रुपये की मांग करने लगे। 28 अप्रैल को जब पुत्री चाय देने गई तो ससुर ने अश्लील हरकत की। पुत्री को बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें