फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पर हुआ दंपती में झगड़ा...पत्नी को पुल से दे दिया धक्का, ससुराल से लेकर लाैट रहा था पति; हालत गंभीर

Thu, 18 Sep 2025 12:43 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क पर दंतपी में झगड़ा हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी को पुल से धक्का दे दिया। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। माैके पर जुटी भीड़ ने पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को धक्का। - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शाहगंज के खेरिया मोड़ (ससुराल) से आ रहे जूता कारीगर का रास्ते में पत्नी से विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने ईदगाह रेलवे पुल पर बाइक राेकी और पत्नी को 20 फीट नीचे फेंक दिया। राहगीरों ने पति को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। नगला छउआ, शाहगंज निवासी कुलदीप जूता कारखाना में काम करता है। उसकी शादी 3 साल पहले खेरिया मोड़ निवासी चंचल के साथ हुई थी। उनके डेढ़ साल की बेटी है। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस कारण 45 दिन पहले चंचल मायके आ गई। तब से यहीं पर रह रही थी।

 
विज्ञापन

उसकी बहन भारती ने बताया कि बुधवार को कुलदीप घर आया। चंचल को घर के लिए तैयार कर लिया। शाम को वह पत्नी को लेकर घर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में वह फिर से विवाद करने लगा। चंचल ने विरोध किया। इस पर उसने बाइक को पुल पर रोक दिया। चंचल को पुल से धक्का दे दिया। वह रेलवे लाइन के किनारे पर गिरी।

यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। कुलदीप को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चंचल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कई जगह चोट लगी है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पति को हिरासत में ले लिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-Ram Barat: 125 झांकियां, दर्जनों अखाड़े, झूमते श्रद्धालु...भव्यता के साथ निकली श्रीराम बरात; देखें तस्वीरें


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें