पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने ऐसी दर्दनाक मौत दी कि देखने वालों की भी रूह कांप गई। जंगल में बुलाकर पत्नी का गले को तब तक रेतता चला गया, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। हत्या के बाद मौके से फरार हो गया।
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में जिस महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी, उसकी मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का पति निकला। पुलिस ने बताया कि मृतका शाहगंज के इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली रेखा थी। हत्या उसके ही पति ने दोस्त के साथ मिलकर की थी। उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। मलपुरा पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां मिली थी लाश
नहर दक्षिणी बाईपास स्थित सिरौली गांव के पास मंगलवार को विवाहिता का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या के बाद शव फेंका गया था। दूसरे दिन शव की पहचान रेखा (25) पत्नी आकाश (निवासी इंद्रा कॉलोनी शाहगंज) के रूप में हुई। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि रेखा अपनी बहन के यहां इलाज के लिए बल्हेरा गांव में रुकी थी।
पति आकाश ने उसे 15 अगस्त को डमडम चौराहे पर बुला लिया। इसके बाद अपने दोस्त करण के साथ उसे घटनास्थल तक ले गया। वहां धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंककर दोनों भाग गए थे।
रेखा की बहन इंद्रवती ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई रेखा पर अवैध संबंध होने का शक करता था। इसी के कारण उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। करण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।