फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: रेलवे स्टेशन पर पांच रुपये में मिलेगा एक लीटर पानी, शुरू हुई ये नई व्यवस्था

Sun, 20 Aug 2023 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों को पांच रुपये में एक लीटर पानी मिल सकेगा। इसके लिए यहां पर नौ वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं। अभी तक एक लीटर के लिए 15 रुपये खर्च करने पड़  रहे थे।
 
विज्ञापन
रेल नीर बोतल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सहूलियत दी है। आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों को एक लीटर पानी पांच रुपये में मिलेगा। इसके लिए बंगाल की एक कंपनी की ओर से नौ वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं। अभी तक यात्रियों को एक लीटर के लिए 15 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कैंट स्टेशन शहर का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन हैं। पानी के लिए यात्रियों की परेशानी देखते हुए प्लेटफार्म संख्या 1/6, 2/3 और 4/5 पर 3-3 वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गईं। शनिवार को इनका उद्घाटन भी हो गया है।

ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो

 
विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने घाटे के कारण बंद की थीं मशीनें

आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर सस्ता आरओ पेयजल यात्रियों को उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने आईआरसीटीसी को करीब आठ साल पहले टेंडर दिया था। इसके बाद आईआरसीटीसी ने करीब 3 साल तक वाटर वेडिंग मशीनों का संचालन किया था, लेकिन खारा पानी होने के कारण नमूने अकसर फेल हो जाते थे। स्टेशनों पर मौजूद पानी माफिया भी इस प्रोजेक्ट को फेल करने के पीछे रहे। इस कारण आईआरसीटीसी ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए। अब पश्चिम बंगाल की एपेक्स इंटरनेशनल कंपनी ने स्टेशनों पर सस्ते आरओ पेयजल की शुरुआत की है।


ये भी पढ़ें -   Indian Air Force: पैराशूट से पहुंचेगा सात टन का सामान, तैयार हुआ स्वदेशी पी-7 ड्रॉप सिस्टम, जानें इसकी विशेषता
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें