फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पति ने लिखकर दिया- शराब नहीं पियूंगा, बच्चों की फीस भरूंगा, तब पत्नी घर लौटी

Tue, 10 Aug 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पति ने कहा कि वह कभी शराब नहीं पीएगा। परिवार और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देगा। तब पत्नी राजी हो गई। इसके बाद उसके साथ घर लौटी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक युवक शराब की लत में सारी कमाई उड़ाने लगा। पत्नी के टोकने पर उसके साथ मारपीट करता। इस पर पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहने लगी। पुलिस से शिकायत की। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। 

विज्ञापन


पत्नी ने आरोप लगाए कि पति घर का खर्च नहीं देता है। बच्चों की स्कूल फीस भी नहीं भरता है। इस पर काउंसलर ने पति को समझाया। उसने लिखकर दिया कि अब कभी शराब नहीं पियूंगा। खर्च के लिए रुपये देगा। तब पत्नी घर जाने को राजी हुई। 

पति-पत्नी शाहगंज इलाके के रहने वाले हैं। उनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं। उनके तीन बच्चे हैं। पति सात हजार रुपये महीने पर एक फैक्टरी में नौकरी करता है। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि पति शराब पीने का आदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पर उड़ा देता है कमाई
अपनी ज्यादातर कमाई शराब में उड़ा देता है। इस कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों के स्कूल की फीस तक नहीं भर पा रही है। जब वो मना करती है तो पति मारपीट करता है। परेशान होकर वह मायके चली गई। इस पर काउंसलर ने पति को समझाया। 

पति का कहना था कि वह छह हजार रुपये महीना घर के खर्च के लिए देगा। मगर, पत्नी राजी नहीं हुई। उसका कहना था कि पति झूठ बोल रहा है। वह वादा करे कि अब शराब नहीं पीएगा। इसके बाद ही वो घर जाएगी। इस पर पति ने काउंसलर को लिखकर दिया कि अब शराब नहीं पीएगा। परिवार और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देगा। तब पत्नी राजी हो गई। 

परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि 30 मामलों में लोग आए थे। 15 में दोनों पक्ष आए। इस पर काउंसिलिंग की गई। दो दंपती में सुलह कराई गई। उन्हें साथ घर भेजा गया। बाकी मामले में अगली तारीख पर बुलाया गया है। 

परामर्श केंद्र के बाहर भिड़े पति-पत्नी
परिवार परामर्श केंद्र में आए पति-पत्नी पुलिस लाइन के बाहर आमने-सामने आने पर भिड़ गए। उनमें विवाद होने लगा। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने किसी तरह पति-पत्नी को अलग किया। इसके बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस दोनों को ले गई। उन्हें समझाया। तब दोनों चले गए। हालांकि किसी तरह की शिकायत नहीं की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें