रातभर मां की लाश के पास बैठी रहीं बेटियां
तीनों मासूम रिद्धी, सिद्धी और तन्नू मां की लाश के पास रातभर बैठी रहीं। रात में छोटी बेटी कुछ देर के लिए सो भी गईं। शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे तक मां के नहीं जागने पर बेटियां रोने लगीं। मकान मालिक को बुलाया। मकान मालिक ने प्रियंका को मृत पाकर सेक्टर चार में रहने वाली उसकी मां गजल को सूचना दी। वह मौके पर पहुंच गईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने बेटियों से पूछा तो उन्होंने सब कुछ बता दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। हत्या के मामले में मृतका की मां गजल ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। आरोपी पति की तलाश के लिए टीम लगाई है।