फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने सुबह-सुबह किया पत्नी का कत्ल, फिर खुद की भी दे दी जान...वो धमकी जो बन गई वजह; आठ माह पहले हुई शादी

Mon, 30 Dec 2024 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शादी के आठ महीने बाद ही पति और पत्नी के बीच विवाद ऐसा हुआ कि परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में शादी के आठ महीने बाद ही पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने फंदे पर लटक कर खुद की जान दे दी। घर में एक साथ दो लाशें देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन




बाह के बिजौली गांव में धीरज (24) का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी किरन (20) का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। दंपती के शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

परिजनों ने बताया कि धीरज की शादी आठ महीने पहले ही फतेहाबाद के चमन पुरा गांव की किरन के साथ हुई थी। धीरज बेलदारी का काम करता था। धीरज और उसकी पत्नी किरन छत पर बने कमरे में रहते थे, जबकि बड़े बेटे राजेश की पत्नी अपनी सास गुड्डी देवी के साथ नीचे कमरे में रहती हैं।
 

गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि दोनों रविवार रात को खाने के बाद सोए थे। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। किरन मरने की धमकी देती रहती थी। मायके वालों को भी यह बात बताई थी। सोमवार सुबह तड़के जब शौच गई, तब भी दोनों को बतियाते सुना था। सुबह 9 बजे के करीब काम के लिए बुलाने मिस्त्री आया तो दरवाजा अंदर से बंद था।

 
विज्ञापन

पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख चीख निकल गई। एसओ बाह सुरेश चंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। मामले की जांच को पूछताछ की जा रही है। मायके वाले भी बुलाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें