करहल। थाना क्षेत्र के गांव कुुतुकपुर बुजुर्ग निवासी महिला के पति ने तीसरी शादी रचा ली है। महिला की ओर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
गांव निवासी नीरज कुमार ने तहरीर में बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व गांव निवासी संतोष के साथ उसकी शादी हुई थी। इस दौरान पति ने एक अन्य महिला से शादी कर ली। दूसरी पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई। इसके बाद पति ने 11 फरवरी 2022 को भोगांव निवासी एक अन्य महिला से तीसरी शादी कर ली है। पति ने अभी तक उसे तलाक नहीं दिया है। वह न तो उसे घर में रहने देता है न हीं खर्च दे रहा है। उसकी 14 वर्षीय पुत्री भी है।