फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के आठ माह बाद पता चली पत्नी की ये बुरी आदत, इंजीनियर पति ने उठाया ऐसा कदम...सन्न रह गया परिवार

Fri, 08 Nov 2024 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

इंजीनियर पति को शादी के बाद पत्नी की ऐसी आदत के बारे में पता चला कि वैवाहिक जीवन में कलह शुरू हो गई। पत्नी ने साथ छोड़ दिया और वो मायके आकर रहने लगी। मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा, जहां दोनों को बुलाया गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इंजीनियर का उसकी पत्नी से शादी के आठ महीने बाद ही विवाद शुरू हो गया। पति के मुताबिक पत्नी को फोन की बहुत बुरी लत है। वहीं पत्नी का आरोप है कि पति ने उसे आईफोन नहीं दिलाया, जिसकी वजह से उसका मजाक बनता है। इसी बात पर पत्नी खफा हो गई। मारपीट की नौबत आने पर पत्नी मायके पहुंच गई। पुलिस से शिकायत करने पर मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। बृहस्पतिवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया। बात नहीं बनने पर अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दुल्हन बनने को युवती आई आगरा...दूल्हा बना हैवान, कमरे में कर लिया कैद; दोस्त को बुलाकर बारी-बारी लूटी आबरू
 

आठ महीने पहले हुई है शादी 
दंपती की शादी आठ महीने पहले हुई थी। पति इंजीनियर है। पत्नी का आरोप है कि उसने शादी के पांच महीने बाद पति से आईफोन की मांग की। पति तब कुछ नहीं बोले लेकिन सास और अन्य ससुराल वाले मोबाइल वाली बात को लेकर मजाक बनाने लगे। उन्होंने फिर पति से कहा तो मोबाइल के लिए नाराज हो गए। कहा जो मिला है उसे चलाओ, दूसरा नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें -  सौतेला भाई बना हैवान: घर में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखी बहन, हर रात लूटी अस्मत...मां गई थी मायके


 
विज्ञापन

मारपीट तक की आ गई नौबत 
बात बढ़ने पर पति ने पिटाई लगा दी। इसके बाद से वो मायके में है। दो महीने गुजर गए। न तो पति लेने आया न आईफोन दिलाया। इस वजह से पुलिस से शिकायत की। उधर, पति का आरोप है कि पत्नी जब देखो तब फोन में लगी रहती है। घर का काम करने को बोलो तो झगड़ा करती है। बात-बात पर मायके वालों की धमकी देती है।

ये भी पढ़ें -  UP: धंस गई धरती, फट गई छत... जैक पर टिके 146 घर; आगरा के इस इलाके में इसलिए 1700 मकानों पर आई आफत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें