फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: मायके में रह रही पत्नी की पिटाई...इसलिए सास-ससुर के सामने घरवाली को पीटा, फिर बोला तीन तलाक

Mon, 29 Sep 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मायके में रह रही पत्नी के साथ पति ने मारपीट की। सास-ससुर के सामने ही आरोपी ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पति ने पत्नी से सैलरी पर लोन लेने के लिए कहा। राजी न होने पर उत्पीड़न कर घर से निकाल दिया। मायके में आकर पिटाई की और सबके सामने तीन बार तलाक बोलकर चला गया। जगदीशपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज केस के अनुसार अलबतिया निवासी फरजाना रिजवी का निकाह 25 फरवरी 2021 को बाराबंकी निवासी मुफररेह रजा रिजवी के साथ हुआ था। शादी में उनके पिता ने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद भी पति और सास-ससुर अतिरिक्त दहेज में एक मकान और 25 लाख रुपयों की मांग करने लगे। उत्पीड़न किया।

मायके से मांग पूरी नहीं हो सकी तो नौकरी की सैलरी पर 50 लाख रुपये का लोन लेकर मकान खरीदने का दबाव बनाया। पिटाई कर घर भेज दिया। वह बेटे को जन्म देने के बाद ससुराल पहुंची, तब भी उत्पीड़न कम नहीं हुआ। मायके आकर 5 जनवरी को पति ने घर में घुसकर पिटाई की और सबके सामने तीन बार तलाक बोलकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें