फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों की क्रूरता: सगी बहनों को बेरहमी से पीटा, गर्भवती पर भी नहीं आया रहम; दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 29 Sep 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दहेज के लालची ससुराल वालों ने दो सगी बहनों को घर से निकाल दिया। बड़ी बहन को बेरहमी से पीटा गया। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली में दहेज में बाइक न मिलने पर ससुराल वालों ने दो सगी बहनों को लात-घूंसों से पीटकर घर से निकाल दिया गया। बड़ी बहन को जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़िताओं ने थाना खंदौली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नेकपुर निवासी मधु पत्नी कृष्णपाल ने बताया कि उसका विवाह 9 जुलाई 2024 को कृष्णपाल से और बहन राधा का विवाह उसी दिन कुलदीप से हुआ था। शादी में लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन इसके बावजूद ससुरालीजन एक-एक मोटरसाइकिल की मांग पर अड़े रहे। मधु का आरोप है कि गर्भवती होने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, पेट में लात-घूंसे मारे गए, जिससे तीन माह का गर्भपात हो गया। वहीं, राधा के पुत्री जन्म देने के बाद ससुरालीजन का व्यवहार और भी क्रूर हो गया।

27 सितंबर की रात पति कृष्णपाल, बहनोई कुलदीप, ससुर रामप्रकाश, सास सुनीता, ननद भागवती और चाचा ससुर धाधू ने दोनों बहनों को पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। बाद में उन्हें घर से निकाल दिया गया। खंदौली थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें