फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव, आत्महत्या से पहले भाई को भेजा मैसेज

Mon, 16 May 2022 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पत्नी के झगड़ा होने के बाद युवक रात को घर से बाहर चला गया। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। आज सुबह उसकी लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली। ये देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन व मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने पेड़ पर अंगोछा के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। खुदकशी से पूर्व उसने छोटे भाई को व्हाट्सएप पर आत्महत्या करने का संदेश भी भेजा। इसके बाद परिजन उसे रात भर इधर-उधर तलाशते रहे। सोमवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर पापड़ी के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


गांव नगला सिंघी निवासी सचिन सिसौदिया उर्फ गुड्डू (34) की शादी 10 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश के थाना पोरसा के गांव गढ़ी हरीक्षा निवासी उमा भारती के साथ हुई थी। परिजन के मुताबिक शादी के कुछ समय तक ठीक चला उसके बाद आये दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। 13 मई को उमा का सचिन से विवाद हुआ तो उमा ने फोन पर अपने पिता सुरेन्द्र को बुला लिया। वह पिता के साथ चार वर्षीय पुत्र अमरेंद्र को साथ लेकर चली गई थी। 

आत्महत्या करने से पहले भाई को भेजा मैसेज 

सचिन ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। पत्नी के जाने के बाद अगले दिन 15 मई शाम पांच बजे करीब सचिन बाइक लेकर घर से निकल गया था। शाम को सचिन ने अपने छोटे भाई राहुल के व्हाट्सएप पर आत्महत्या करने का मैसेज कर दिया। उसके बाद परिजन ने नंबर मिलाया तो कोई उत्तर नहीं मिला। तब परिजन सचिन को रात भर तलाशते रहे, किंतु वह कहीं नहीं मिला।  

सोमवार सुबह चार बजे करीब गांव के बाहर खेत में उसकी बाइक खड़ी मिली और गांव से दो सौ मीटर दूर सचिन का शव पेड़ पर अंगोछा से लटका मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सचिन खेती करता था। चार भाइयों में दूसरे नंबर का भाई था। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि पत्नी के मायके जाने पर युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें