फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पत्नी ने कहे ऐसे शब्द...बर्दाश्त न कर सका पति; जहर खाकर दे दी जान

Wed, 15 May 2024 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पत्नी से विवाद के बाद पति को उसकी कुछ बातें इस कदर दिल में चुभ गईं कि पति बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने जहर का सेवन कर अपनी जान दे दी। मरने से पहले एक रिश्तेदार को फोन कर बताया भी। 

 
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में पत्नी से विवाद के बाद पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन


थाना पचोखरा क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर निवासी धर्मेंद्र जाटव (27) का विवाह थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत नगला हैंडल से कुछ वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। कुछ दिनों पूर्व उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी नगला हैंडल स्थित अपने मायके चली आई थीं। धर्मेंद्र शिकोहाबाद क्षेत्र के अमृतनगर में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।

सोमवार शाम उसने विषाक्त पदार्थ खाने के बाद रामलीला ग्राउंड से अपने एक रिश्तेदार को फोन किया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद रामलीला ग्राउंड पहुंचे रिश्तेदार ने उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतक के परिजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था। उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें