फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पत्नी की जिद ने उजाड़ दी दो परिवारों की खुशियां, रूठकर गई थी मायके...मिली ऐसी खबर; कांप गए पैर

Sun, 11 Aug 2024 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

घर में छोटी सी  बात को लेकर हुए विवाद के बात पत्नी मायके चली गई। इससे आहत पति ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। ये खबर मिलते ही पत्नी के होश उड़ गए। 

 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी के ढहरुआ फाटक के पास एक युवक ने मकान बंद करफंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले युवक की पत्नी गृह क्लेश में मायके चली गई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जमुनापार ने बताया कि शिवनगर कॉलोनी के ढहरुआ फाटक के पास देवेंद्र (33) का मकान है। मूलरूप से वह नवादा, हाईवे इलाके का रहने वाला था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का गेट तोड़ा तो अंदर देवेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला। शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक देवेंद्र पत्नी के साथ यहां रहता था। राजमिस्त्री का काम करता था। पिछले दिनों पत्नी विवाद होने पर पत्नी बास रिसाल, खंदौली अपने मायके चली गई थी। तभी से देवेंद्र तनाव में था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें