फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुहागरात पर पति ने मांगा पवित्रता का सबूत, मां बनने पर नवजात से किया ऐसा सलूक; पार कर दी क्रूरता की हद

Sat, 21 Feb 2026 05:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए। उससे पवित्रता की जांच कराने मांग की। मां बनने पर नवजात के साथ क्रूरता की हद पार कर दी। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र निवासी विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न, दहेज की मांग और नवजात शिशु के साथ क्रूरता का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 26 जून 2022 को हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर 21 निवासी अनुराग सतसंगी से हुई थी। शादी से पहले दयालबाग के नियमों से विवाह पर सहमति थी, लेकिन बाद में धूमधाम से शादी कराने का दबाव बनाकर करीब 40 लाख रुपये खर्च कराए गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुहागरात पर पति ने उसके चरित्र पर सवाल उठाया और पवित्रता की जांच कराने की मांग की। इसके बाद कार, फ्लैट और नकदी की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया गया।10 जुलाई 2022 को आयोजित सत्संग के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की गई, जिसमें 20 हजार नकद और 1.80 लाख रुपये बाद में वसूले गए। 
विज्ञापन

 

दिसंबर 2022 में गर्भवती होने पर भी पति ने बच्चे का पिता किसी और का होने की बोल उनके चरित्र पर सवाल उठाया। 18 जुलाई 2023 को पुत्र जन्म के बाद 21 जुलाई को ससुराल पहुंचने पर कथित तौर पर ससुर हजूर शरण, सास पूनम सतसंगी और ननद अर्शा बच्चे को उनसे लेकर अंदर चली गईं। 

 
विज्ञापन

बच्चे के रोने की आवाज सुन उन्होंने कमरे में देखा तो सास-ससुर नवजात को टांग पकड़कर उल्टा लटकाकर पीट रहे थे और उसे नाजायज कह रहे थे। विरोध करने पर पीड़िता को आधी रात नवजात सहित घर से निकाल दिया गया।

7 जुलाई 2025 को दयालबाग मंदिर में पति ने कार, फ्लैट और 20 लाख रुपये की मांग की। समझौते के प्रयास किए गए पर आरोपी लगातार धमकी देते रहे। इसके बाद डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से शिकायत की। इसके बाद थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: अब अपराधियों की भी होगी यूनिक आई-डी, पुलिस के पास रहेगा फोटो, फिंगरप्रिंट और वॉइस सैंपल तक का रिकॉर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें