फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की नीच हरकत: पत्नी का कराया गर्भपात, इसलिए अश्लील तस्वीरें कर दीं वायरल, ससुराल वालों को भी न आई शर्म

Mon, 13 Jul 2026 09:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की एक महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज की मांग, गर्भावस्था में मारपीट और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दहेज की मांग कर गर्भवती से मारपीट की गई। इलाज के बहाने जबरन गर्भपात कराया। विरोध पर घर से निकाल दिया। उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। शिकायत पर थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: महिला डॉक्टर को दिल दे बैठा अस्पताल का मैनेजर, फिर चुपके से की ऐसी हरकत; सुनकर रह जाएंगे सन्न


शाहगंज क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी और बहन की शादी धौलपुर के भाइयों से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास , ननद, ननदोई और जेठ अतिरिक्त दहेज में एक बाइक और ढाई लाख रुपये की मांग करने लगे। 9 जुलाई 2024 को छोटी बहन के बेटे के जन्मदिन पर उसका पति एक युवती को पत्नी बताकर घर ले आया। विवाद हुआ तो पति ने पेट में लात मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ब्रिटेन की महिला दोस्त ने रोते हुए मांगी मदद, एयरपोर्ट पर फंसने की कहानी; युवक संग हो गया बड़ा कांड


इससे गर्भ में पल रहे दो माह के शिशु को चोट पहुंची और वह बेहोश हो गई। इलाज के बहाने उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात करा दिया गया। आरोपियों ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।




ये भी पढ़ें -   Agra: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, मौत से परिजनों में आक्रोश; जमकर किया हंगामा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें