मत्स्य पालन विभाग की टीम भी जांच को पहुंची, लिए नमूने
कासगंज के एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर मत्स्य पालन की टीम भी हरि की पौड़ी पर पहुंची। उन्होंने मछलियों की मौत की वजह जानने के लिए नमूने भी लिए। मत्स्य पालन की टीम नमूनों की जांच कराएगी।
पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका
मछलियों की मौत से आक्रोशित तीर्थपुरोहितों ने तीर्थनगरी में नगरपालिका अध्यक्ष का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। उसका आरोप था कि पालिका की अनदेखी से हरि की पौड़ी का जल प्रदूषित हुआ है। समय से पालिका न सफाई कराती है और न ही देखरेख करती है। पूर्व में कई बार मछलियां दम तोड़ चुकी हैं, लेकिन पालिका ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। आक्रोशित तीर्थपुरोहितों ने नारेबाजी भी की।
असामाजिक की तत्वों की करतूत तो नहीं
कुछ लोगों के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि कुछ असामाजिक तत्व रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाते हुए जल में कुछ ऐसा पदार्थ डाल देते हैं, जिससे मछलियों की मौत हो जाती है और बड़ी मछलियों को उठा ले जाते हैं। क्योंकि मछलियों की मरने की घटना अधिकतर रात में होती है और सुबह होने पर लोगों को इसकी जानकारी होती है।