फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्लास्टिक दाने के गोदाम लगी भीषण आग, चार दमकलों की मदद से पाया गया काबू

Mon, 02 Sep 2024 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की रश्मि विहार कॉलोनी में स्थित प्लास्टिक के दाना गोदाम में आग लग गई। आग का विकराल रूप देख लोगों में दहशत फैल गई। दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रश्मि विहार कॉलोनी में रविवार रात प्लास्टिक का दाना बनाने के गोदाम में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ देर में ही लपटें तेज हो गईं। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकलकर्मी 4 दमकलों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पा सके। देर रात तक लोग धुएं से परेशान रहे। पड़ोस के एक मकान में दरारें भी पड़ गईं हैं।
विज्ञापन




घटना रात करीब 8:30 बजे की है। कहरई मोड़ निवासी अरविंद का प्लास्टिक दाना बनाने का गोदाम है। गोदाम से लपटें निकलती देख लोगों ने अरविंद को सूचना दी। पहले तो गोदाम मालिक और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक लपटें विकराल हो चुकी थीं। लपटें पड़ोसी राजू के मकान तक पहुंच गईं। राजू ने बताया कि उनके घर की दीवारों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट है। जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ताजगंज ने बताया कि आग लगने की सूचना अरविंद कुमार और उनके भाई संजीव कुमार ने पुलिस को दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें