फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पांच मंजिला इमारत के बेसमेंट में लगी आग, पांच दमकलों ने पाया काबू

Thu, 27 Jan 2022 03:37 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दमकल की पांच गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान क्षेत्र में काले धुएं के गुबार देखकर लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
फर्नीचर गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहदरा स्थित पांच मंजिला कालिंदी प्लाजा के बेसमेंट में स्थित फर्नीचर गोदाम में गुरुवार दोपहर को आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। बिल्डिंग में मौजूद लोग बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गईं। तकरीबन एक घंटे में आग बुझा ली गई।

विज्ञापन


कालिंदी प्लाजा में कई दुकानें खाली पड़ी हैं। भूतल पर एत्मादपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. धर्मपाल सिंह का कार्यालय बना है। गुरुवार को कार्यालय के बाहर लोग खड़े हुए थे। प्लाजा के बेसमेंट में घटिया आजम खां निवासी बृजेश अग्रवाल का फर्नीचर का गोदाम है। 

दोपहर में ढाई बजे लोगों ने बेसमेंट से धुआं निकलता देखा। यह देखकर कुछ दुकानों में मौजूद लोग दूर खड़े हो गए। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंची। पुलिस ने गोदाम का गेट खोला। इसके बाद दमकलों ने आग बुझाई। अग्निकांड में कुछ फर्नीचर जल गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। गोदाम में लकड़ी और फोम भी रखी थी। इस वजह से भड़क गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें