फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आनंदी भैरव मंदिर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, अलौकिक शृंगार...विशाल भंडारे में जुटे हजारों श्रद्धालु

Wed, 24 Dec 2025 11:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में आनंदी भैरव मंदिर के वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन
आनंदी भैरव मंदिर मेला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंदी भैरवनाथ मंदिर मऊ दयालबाग के वार्षिक मेले में मंगलवार को श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा का अलौकिक शृंगार और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रांतों से पधारे साधु-संतों सहित हजारों भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने अपने आराध्य के समक्ष माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


मंगलवार को प्राचीन आनंदी भैरवनाथ मंदिर में सुबह से ही साधु-संतों और भक्तों का आना शुरू हो गया। भक्तों ने मनोकामना पूरी होने पर बाबा को घर में बने व्यंजनों का भोग अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। शुभारंभ नाथ संप्रदाय आगरा मंडल के अध्यक्ष एवं महंत योगी दीदारनाथ ने भक्तों को प्रसाद खिलाकर किया।

पुजारी योगी निर्भरताई महाराज ने बताया कि सबसे पहले सुबह बाबा भैरवनाथ को चोला चढ़ाया गया। चांदी का वर्क, फूल माला और चांदी का छत्र चढ़ाकर बाबा का अलौकिक शृंगार किया। इसके उपरांत हवन पूजन और आरती की गई। दोपहर को विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सतीश चौधरी ने बताया कि वर्ष में दो बार मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन होता है।
विज्ञापन


दयालबाग निवासी प्रवीन धाकरे ने बताया कि बाबा के दर्शन मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते है। मैं 20 वर्षों से यहां आ रहा हूं। मेरे सभी मनोरथ बाबा की कृपा से पूरे हुए हैं।  साध्वी अंबिकानंद सरस्वती ने कहा कि आनंदी भैरवनाथ मंदिर का काफी नाम सुना था। यहां आकर शांति का अनुभव हुआ है। बाबा के दर्शन बार-बार करने इच्छा जागृत हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें