फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल में प्रवेश के लिए मारामारी, धक्का-मुक्की के बीच फंसीं महिलाएं, बच्चे हुए बेहाल

Sat, 13 Aug 2022 03:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल में 15 अगस्त तक निशुल्क प्रवेश है। इसके कारण पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को गेट पर प्रवेश के लिए मारामारी मची रही। भीड़ में बच्चे दब गए।  
विज्ञापन
ताजमहल के गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में शनिवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते ताज में प्रवेश के लिए मारामारी मची रही। पुरानी मंडी चौराह स्थित ताज के गेट पर धक्का-मुक्की हो गई। इस बीच कई विदेशी पर्यटक, बच्चे और महिलाएं फंस गईं। भीड़ के कारण बच्चे बिलख उठे। बुजुर्ग पर्यटक बेहाल हो गए। भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं भी फेल नजर आईं। 

विज्ञापन


बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ताजमहल समेत सभी स्मारकों में 15 अगस्त तक पर्यटकों का निशुल्क प्रवेश है। इसके कारण ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। वीकेंड के कारण शनिवार को हजारों की तादाद में पर्यटक पहुंचे। हालांकि, भीड़ को देखते हुए ताज के मुख्य गुंबद पर पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। पर्यटक सिर्फ ताज परिसर में ही भ्रमण कर पाए। आगरा किला, एत्माद्दौला और सिकंदार स्मारक में भीड़ रही। 


 

शुक्रवार को आगरा किले में रही भीड़ 

रक्षाबंधन पर शुक्रवार को दोपहर बाद आगरा किला में जबरदस्त भीड़ रही। किले के गेट पर प्रवेश के लिए 12 कतारें लग गईं। धक्का-मुक्की के कारण कतार में लगीं कई महिलाएं गिर गईं। बच्चों की चीख-पुकार मची तो गेट पर हालात बेकाबू हो गए। एसआईएस और पर्यटन पुलिस से हालात न संभले तो थाने से पुलिस बल बुलाया गया। दोपहर ढाई बजे पुलिस ने किले में पर्यटकों का प्रवेश बंद करा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईएस, एएसआई ने फटकारीं लाठियां

आगरा किला के गेट पर सुरक्षा जांच की केवल दो कतारें हैं, जबकि बाहर शिवाजी प्रतिमा से अमर सिंह गेट तक 12 कतारें प्रवेश के लिए लग गईं। इससे पूरा गेट चोक हो गया। पर्यटकों की गेट पर जमा भीड़ के कारण अंदर से पर्यटक बाहर नहीं निकल पा रहे थे। एसआईएस और एएसआई के कर्मचारियों ने कतार में धक्का-मुक्की करने वालों पर लाठियां फटकारीं, पर इससे हालात और बिगड़ गए। महिलाएं गिरीं तो अफरातफरी मच गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें