ताजनगरी आगरा में सावन माह के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर ताजनगरी की सड़कों पर आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ेगा। सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राजेश्वर, बल्केश्वर, कैलाश, पृथ्वीनाथ मंदिरों की भक्त परिक्रमा लगाएंगे, जो रविवार शाम से शुरू हो जाएगी।
देवाधि देव महादेव। शिव शक्ति दाता हैं, तो भोले भी हैं। रुद्र हैं और संसार के कल्याण के लिए विषपान करने वाले नीलकंठ हैं। यही वजह है कि वह सबके पूज्य हैं। शिवलिंग और मूर्तिरूप दोनों में उनकी पूजा की जाती है। ताजनगरी में सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संख्या रविवार को लाखों की संख्या में भोले के भक्त शिव भक्ति के सागर में डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन
हर-हर महादेव, बम-बम भोले और शिव के जयकारों से शहर की सड़कें गुंजाइमान होंगी। शंकर के भक्त कंकड़ और काटों की परवारह न करते हुए चारों शिवालयों की परिक्रमा करने के बाद ही उनके कदम थमेंगे।
सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राजेश्वर, बल्केश्वर, कैलाश, पृथ्वीनाथ मंदिरों की भक्त परिक्रमा लगाएंगे। इसके अलावा मनकामेश्वर, रावली महादेव व वनखंडी महादेव का भी भक्त जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
रविवार को शाम ढ़लते ही शिव के भक्त नंगे पैर 40 किलोमीटर से अधिक लंबी परिक्रमा करने के लिए उमड़ पड़ेगे। शहर की सड़कों पर केवल शिव भक्तों का कारवां ही नजर आएगा। इस खास दिन के लिए शिव मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।