फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-सहावर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार गौरव (25) निवासी संगम विहार कालोनी नई दिल्ली हुआ। वह अपनी ससुराल गंगेश्वर कालोनी आया हुआ था। शुक्रवार की शाम अपने दोस्त अरविंद निवासी नगला गनपत रोशननगर, सहावर के साथ कासगंज से सहावर जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिसमें गौरव की मौत हो गई, जबकि अरविंद गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गौरव के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें