फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Stroke or Loo: लू लगने पर क्या करना चाहिए? गर्मी और लू से कैसे करें बचाव? जानें 12 आसान घरेलू उपाय

Wed, 03 Apr 2024 12:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गर्मी और लू से बचने के लिए दही और सत्तू खाएं। दोपहर में घर से बाहर न निकलें। गर्मी बढ़ते ही लू के प्रकोप को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़ें लू और गर्मी से बचने के 12 आसान घरेलू उपाय... 
विज्ञापन
गर्मी और लू से कैसे करें बचाव? जानें आसान घरेलू उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। पारा झुलसाने लगा है। ऐसे में दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर न जाएं। दही और सत्तू खाएं। जरूरी काम से जाना पड़े तो सिर पर गमछा, टोपी या छाता लगाएं। ये दिशा-निर्देश जारी करते हुए मंगलवार जिला प्रशासन ने लू के प्रकोप को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए लोग सतर्क रहें। तापमान बढ़ रहा है। शरीर में पानी की कमी हो सकती है। उन्होंने बचाव के लिए खान-पान से लेकर पहनावे में बदलाव और अन्य उपाय बताए हैं।

Trending Videos

आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लेने और लू से बीमार हुए लोगों को आराम नहीं मिलने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने को कहा है।
विज्ञापन

इन 12 तरीकों से कर सकते हैं बचाव

  • कड़ी धूप में दोपहर 12 से 3 के बीच अनावश्यक बाहर न निकलें।
  • आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल करें।
  • गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर व गर्दन पर रखें, अधिक श्रम से बचें।
  • हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सफर में अपने साथ पानी रखें।
  • जितनी बार हो सके पानी पीएं, प्यास न लगे तो भी पानी पीते रहें।
  • जानवरों को छांव में रखें, उन्हें पर्याप्त पानी दें, धूप में वाहन खड़े न करें।
  • खाना बनाते समय कमरे के दरवाजे एवं खिड़की खुले रखें, जिससे हवा आए।
  • घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, नमक-चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ इस्तेमाल करें।
  • आम का पना, फलों का ताजा जूस, बेल का शरबत एवं नारियल पानी आदि पीयें।
  • मौसमी फल तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी एवं संतरा आदि का सेवन करें।
  • संतुलित, पौष्टिक व हल्का भोजन करें, दही एवं सत्तू को शामिल करें।
  • उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, बासी भोजन, चाय, कॉफी, शराब का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें