फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कैसे हुई ऑटो चालक की मौत, पोस्टमार्टम में भी नहीं खुल सका राज; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 01 Mar 2024 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एत्मादपुर में निखिल इंडस्ट्रीज एरिया के गेट के साप चालक का शव ऑटो में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
विज्ञापन
थाना एत्मादपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्मादपुर के नगला रामबक्स स्थित निखिल इंडस्ट्रीज एरिया के गेट पर बृहस्पतिवार सुबह नगला परमसुख निवासी ऑटो में चालक बंटू का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे निखिल इंड्रस्टील एरिया के मुख्य गेट पर ऑटो में शव देखा। नमकीन का पैकेट और पानी का पाउच भी रखा था। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शनाख्त में मृतक गांव नगला परमसुख निवासी बंटू (19) बताया। परिजन भी आ गए और उन्होंने कहा कि बुधवार की सुबह घर से ऑटो लेकर निकला था। इसके दो बच्चे हैं, कैसे गुजारा होगा। ये कहकर रोने लगे। 

सहायक पुलिस आयुक्त डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पास स्थित शराब के ठेके के सीसीटीवी फुटेज में बंटू बुधवार शाम 7 बजे ठेके पर आता दिखा है। इसके साथ तीन और युवक थे, ये सभी उसी के गांव के हैं। इनमें से एक से पूछताछ की तो उसने शराब पार्टी की थी। इसके बाद वो चला गया। अभी जाच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। विसरा सुरक्षित रखा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें