फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: शादियों में कैसे होती है चोरी? ये वीडियो कर देगा हैरान; महज 20 सेकंड में जेब से उड़ाए 26 हजार रुपये

Fri, 15 Dec 2023 06:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शादियों का सीजन आते ही लोगों की मस्ती के बीच चोर बड़ी ही सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। आगरा से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, महज 20 सेकंड में 26 हजार रुपये एक बराती की जेब से उड़ा दिए। 
विज्ञापन
सीसीटीवी मेें कैद चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो एक शादी समारोह का है, जिसमें बराती नाच रहे हैं और इस बीच शातिर ने एक बराती की जेब से बड़ी ही सफाई के साथ 26 हजार रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन


थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित तोरा चौकी क्षेत्र के एक मैरिज होम में 10 दिसंबर को बरात आई थी। बरात में बैंड बाजों की धुन पर जब बराती नाच रहे थे, उसी दौरान शातिर चोर भीड़ में अंदर घुस आया। चोर ने बड़ी ही सफाई से एक बराती की जेब में हाथ डालकर 26 हजार रुपये निकाल लिए। इस बात की पीड़ित को खबर तक नहीं लगी। बाद में उसने जेब देखी तो होश उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद सीसीटीवी के फुटेज देखे गए, जिसमें शातिर कैद हो गया। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि उसने किस तरह महज 26 सेकंड में इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में थाना ताजगंज में शिकायत दी गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें