ये था पूरा घटनाक्रम
- प्रखर ने कारोबारी की बेटी से कहा था कि वो बुधवार को 12 बजे घर से निकल जाए। वह एक दोस्त को कार से भेज रहा है। वह उसके साथ कार में बैठकर आ जाए। दोस्त उसके घर पर एक चिट्ठी डाल आएगा, जिससे परिजन को पता चल जाएगा।
- प्रखर ने दोपहर 12 बजे अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। कारोबारी की बेटी का व्हाट्सएप एक्सेस ले लिया। इंटरनेट का प्रयोग वाईफाई से कर रहा था।
ये भी पढ़ें - घिनौनी हरकत: सनकी पति ने अपार्टमेंट में चिपका दिए पत्नी के अश्लील पोस्टर, गैर मर्द के साथ...
- कारोबारी की बेटी ने उसे व्हाट्सएप का ओटीपी बताया था। प्रखर ने उससे बात करने के लिए इंस्टाग्राम पर काॅल कर रहा था।
- छात्रा से कहा था कि वो उसकी मां को बुलाएगा, उनसे बात करेगा कि उनके बीच में रोड़ा नहीं बनें। वो दोनों साथ रहना चाहते हैं, इसलिए छात्रा तैयार हो गई थी।
ये भी पढ़ें - Agra: श्मशान घाट पर ऐसे हाल में मिली मजदूर की लाश, ग्रामीणों में फैली दहशत
- कारोबारी की पत्नी के मोबाइल पर बेटी के व्हाट्सएप नंबर से चैट की और गांव ककरैठा के जंगल की लोकेशन भेजी थी। उन्हें लगा कि बेटी लोकेशन भेज रही है। इस पर वो कार से निकल गईं। उन्होंने रास्ते में पति को बुला लिया।
- उदित पत्नी अंजलि के साथ वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे। पुलिस का अनुमान है कि प्रखर जंगल में मौजूद था। वह छात्रा की मां के साथ पिता को देखकर बौखला गया।
ये भी पढ़ें - 'साहब मैं जिंदा हूं...पति के साथ सुरक्षित हूं': पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची युवती, बोली- घरवालों से खतरा
- प्रखर ने कारोबारी की बेटी को इंस्टाग्राम पर कॉल किया। कहा कि वो पिता को काॅल करे। कहे कि वह हाईवे पर है। मां को छोड़कर अकेले आ जाएं। उसने ऐसा ही किया। उदित पत्नी को छोड़कर चले गए।
- दोबारा बेटी से काॅल कराकर पिता से कहलवाया कि वो घर पहुंच गई है। इसकी पुष्टि के लिए बेटी ने अपनी दादी से पिता की बात करा दी। इस पर वो वापस पत्नी को लेने के लिए पहुंचे, लेकिन अंजलि नहीं मिली।
ये भी पढ़ें - दुष्कर्मी का साथ दे रही पुलिस: शादी से पहले युवती से की दरंदिगी, पति के पास भेजा वीडियो; दरोगा दे रहा ये धमकी
- प्रखर अंजलि को जंगल में ले गया। उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को वनखंडी महादेव मंदिर से दूर ले गया।
- यमुना के रास्ते पर बने नाले में फेंकने की कोशिश की। मगर, वो सफल नहीं हुआ और भाग निकला।