फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: इस महीने से नगर निगम की टैक्स व्यवस्था में हो रहा बड़ा बदलाव

Wed, 11 Dec 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन
आगरा नगर निगम की टैक्स व्यवस्था में इस महीने से बड़ा बदलाव हो रहा है। घर के हाउस टैक्स का निर्धारण खुद करने के साथ ऑनलाइन जमा करने की सुविधा तो है ही, लेकिन ऑनलाइन जमा करना न भी जानते हों तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन


नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर जब हाउस टैक्स जमा कराने के लिए घर पहुंचे तो उनके पास मौजूद हैंडहेल्ड इंटीग्रेटेड टैक्स कलेक्शन मशीन के जरिए भी हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। इस मशीन में डेबिट कार्ड स्वाइप कर भुगतान करने की सुविधा होगी।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन तो फेल हो गया, लेकिन नगर निगम हाउस टैक्स की वसूली घर-घर जाकर कराएगा। निगम के टैक्स इंस्पेक्टर सेंट्रल सर्वर से जुड़ी मशीन से घर के टैक्स का नोटिस निकालेंगे और इसी पर डेबिट कार्ड स्वाइप कर भुगतान ले लेंगे। इसी मशीन से रसीद भी मिल जाएगी। निगम का टैक्स से जुड़ा पूरा डेटा इस मशीन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन का ये होगा फायदा

- डोर टू डोर जाकर हाउस टैक्स जमा कराया जा सकेगा
- निगम तक जाने में अक्षम लोगों को घर पर ही मिलेगी सुविधा
- नगर निगम का हाउस टैक्स जमा कराने वालों की संख्या बढ़ेगी
- कब टैक्स जमा किया, कितना टैक्स बकाया है, यह भी पता चलेगा
- टैक्स इंस्पेक्टरों की लोकेशन का भी पता चलता रहेगा
- पांच हजार घरों का डेटा इंटीग्रेटेड मशीन में दर्ज हो पाएगा
- काउंटर पर जाकर जमा करने में दिक्कत वालों को मिलेगी राहत

- 3.21 लाख घरों से होती है गृहकर वसूली
- 60 टैक्स इंस्पेक्टरों को दी जाएगी जिम्मेदारी
- 60 करोड़ रुपये का है टैक्स वसूली का लक्ष्य
- 20 करोड़ रुपये ही जमा हो सका अब तक

महापौर नवीन जैन ने बताया कि लोग खुद ही अपने टैक्स का ऑनलाइन निर्धारण करें। निगम की वेबसाइट पर टैक्स कैलकुलेटर है, जिसमें घर, कमरों का साइज देकर टैक्स जाना जा सकता है। इसे ऑनलाइन जमा करने के साथ पीओएस मशीन से भी जमा कराने की सुविधा दी जानी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें