ऑनलाइन भी उठा पाएंगे फायदा
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि काउंटर और कैंप के साथ नगर निगम के करदाता ऑनलाइन भी एकमुश्त समाधान योजना का लाभ ले पाएंगे। उन्हें सिर्फ इतना करना होगा कि एक बार में ही पूरा भुगतान करना होगा। इसकी किश्त नहीं बन पाएंगी। नगर निगम के संपत्ति कर अधिकारी इस योजना को ऑनलाइन न बताकर केवल काउंटर पर जमा करने का दबाव लोगों पर बना रहे थे, लेकिन ऑनलाइन सुविधा मिलने के बाद लोग सीधे अपना टैक्स जमा करा पाएंगे। इससे उत्पीड़न और गुमराह करने की पार्षदों की शिकायतें भी खत्म हो जाएंगी।
सेंट जोंस कॉलेज को 30 लाख रुपये मिली ब्याज छूट
सेंट जोंस कॉलेज, भवन संख्या 11/60, बाग मुजफ्फर खां पर बकाया गृहकर के रूप में 25,51,424 रुपये और ब्याज 30,60,485 रुपये तथा इस साल का गृहकर 3,58,435 रुपये मिलाकर 59,70,344 रुपये बकाया था। सोमवार को कॉलेज ने केवल 29,09,859 रुपये गृहकर जमा कराया। इस तरह कॉलेज को 30.60 लाख रुपये की ब्याज में छूट मिल गई।
संजय प्लेस की 1074 दुकानों का प्रस्ताव शासन को भेजा
निगम के सदन में संजय प्लेस कपड़ा एवं जूता मार्केट एसोसिएशन का प्रस्ताव पेश किया गया, जिन्होंने ओटीएस योजना में छूट की मांग की, लेकिन उनकी दुकानें 200 वर्ग फुट की जगह 240 वर्ग फुट की हैं। एडीए की योजना में कपड़े के 36 ब्लॉक में 638 दुकानें और जूते की 25 ब्लॉक में 436 दुकानें शामिल हैं। मेयर नवीन जैन ने पार्षदों के प्रस्ताव पर शासन को भेजने पर सहमति जताई। संजय प्लेस के अशोक अरोड़ा और अनिल मगन ने यह प्रस्ताव सौंपा था।
आगरा: इलाज के लिए बेटी की गुहार, तीन वर्ष पहले हुआ हादसा, नहीं मिला मुआवजा, करंट से कटा आधा हाथ व आधा सिर